Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeItawaइटावा महोत्सव मंच पर 17 दिसम्बर को होगा इटावा टेलेंट शो,ऑडीशन जारी-...

इटावा महोत्सव मंच पर 17 दिसम्बर को होगा इटावा टेलेंट शो,ऑडीशन जारी- नमिता तिवारी

26 दिसम्बर को महोत्सव में आयोजित होगा फैशन शो,शुरू हुई तैयारी

इटावा। इटावा महोत्सव में इटावा टैलेंट शो का आयोजन 17 दिसंबर को शाम 7:30 बजे महोत्सव पंडाल में किया जाएगा।कार्यक्रम संयोजक जे एस के जी पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य नमिता तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि 16 दिसंबर तक शाम 3 बजे से 5 बजे तक जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज चौगुर्जी कचहरी रोड में ऑडिशन आयोजित कियें जा रहे हैं।

पिछले कई वर्षों से इटावा टैलेंट शो के जरिए जिले की उन प्रतिभाओं को एक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है जो अवसर उपलब्ध न होने के कारण दबी रह जाती है। उन्होंने बताया कि टैलेंट शो प्रस्तुतीकरण में ग्रुप डांस,लोकनृत्य,नृत्य नाटिका की प्रस्तुति,देशभक्ति नृत्य,रेट्रो डांस,90 के दशक के गाने पर नृत्य, मिमिक्री,स्टंट स्केटिंग या किसी अन्य एसेसरीज के साथ इंस्ट्रूमेंट प्ले जुगलबंदी आल्हा योग अलग-अलग प्रकार के डांस के साथ नृत्य भी प्रस्तुत किया जा सकता हैं। इसके अलावा जुगलबंदी,आल्हा,योग पर आधारित अलग-अलग प्रकार के डांस के साथ भी प्रस्तुति दी जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि टैलेंट शो में नि:शुल्क नाम लिखवाने के लिए 16 दिसंबर तक ऑडिशन में प्रतिभा करना अनिवार्य है।बिना ऑडिशन के कोई भी प्रतिभागी मंच पर प्रस्तुति नहीं कर सकेगा।साथ ही उन्होंने बताया कि फैशन शो का आयोजन 26 दिसंबर को किया जाएगा इसके लिए भी प्रतिभागी अपने नाम लिखवा सकते हैं।अंत में उन्होंने बताया कि बिना ऑडिशन के प्रतिभागी भाग नहीं ले पायेंगे।इस दौरान कार्यक्रम के सह संयोजक संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular