इटावा। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग,बिना नम्बर प्लेट एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।उक्त अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग(RTO)के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त कार्यवाही की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।कुल सीज/चालान किये गये वाहन 32 है।कुल सम्मन शुल्क 5,18,000-/रुपये।इटावा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अवैध खनन,ओवरलोडिंग अथवा अवैध परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा संबंधित अधिकारियों को दें,ताकि प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।





