लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में अमरोहा में आज राजकीय जिला पुस्तकालय में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकीय जिला पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले 9 छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में स्वामी, भाषण प्रतियोगिता में अनु, चित्रकला प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन सभी विजेताओं को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष ललित कुमार, डीसी मदनपाल सिंह, प्रधान सहायक मोहम्मद असलम, वरिष्ठ सहायक अली जमाल, पुस्तकालय सहायक विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।





