Thursday, July 31, 2025
spot_img
HomeMarqueeउच्च प्राथमिक विद्यालय पिसियांवा में आयोजित किए गए पर्यावरण जागरूकता और कौशल...

उच्च प्राथमिक विद्यालय पिसियांवा में आयोजित किए गए पर्यावरण जागरूकता और कौशल विकास आधारित कार्यक्रम

हरीतिमा महिला मंडल और इंडोरामा जनसेवा ट्रस्ट की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय पिसियांवा , जगदीशपुर में बुधवार को पर्यावरण जागरूकता और कौशल विकास आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

सी एस आर प्रमुख अभिनव सिन्हा ने कहा कि जिनके पास हुनर/कौशल होता है,वे कभी बेकार नहीं होते।देश की आबादी 140करोड हैं। नौकरियां कम हैं, इसीलिए सरकार बच्चों में छात्र जीवन से ही कौशल उन्नयन के लिए कई तरह के कार्यक्रम संचालित कर रही है। वर्तमान में उद्यमिता और कौशल कैरियर का प्रमुख अंग बन गया है।

प्रधानाध्यापक डा अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालय, समाज और अभिभावक तीनों का सम्बन्ध बच्चों की शिक्षा से है। सामुदायिक और रचनात्मक कार्यक्रमों से स्कूल के प्रति अभिभावकों का लगाव बढ़ता है। उन्होंने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन ए आर पी अरविंद पाण्डेय ने किया।हरीतिमा महिला मंडल की ओर से ऊषा सांख्ये ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी, कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण जरुरी है,यह काम धरती पर हरियाली बढ़ने से ही हो सकता है।

श्रीमती साधना झा, अनीता जैन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

सूर्या मिश्र, संगीता, वीरेंद्र बहादुर सिंह, विकास उपाध्याय , आनंद पांडेय, प्रदीप कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular