Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह

स्टेट हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर किया भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री का स्वागत
देवबंद : भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह देवबंद से गुजरने के दौरान स्टेट हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए।
इस दौरान सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जुटी है। कार्यकर्ता पूरे जोरशोर के साथ तैयारी में लगे हैं। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही पंचायत चुनाव लड़ाया जाएगा। कृषि कानूनों पर चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे है। लेकिन केंद्र सरकार ने सोच समझकर किसान हित में तीनों कृषि कानूनों को बनाया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल सिंह, जिला मंत्री विपिन भारतीय, वरिष्ठ नेता राकेश गांगुली, नितिन गुप्ता, विजय त्यागी, मोहन लाल कोरी, सोनू सैनी, रविंद्र चौधरी, वैभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular