Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिलाओं और बेटियों के सशक्त होने से समाज होगा खुशहाल - न्यायाधीश

महिलाओं और बेटियों के सशक्त होने से समाज होगा खुशहाल – न्यायाधीश

चन्दौली । सकलडीहा विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय प्री-मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन व पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. इंदु रानी ने विभिन्न कानूनी सहायता और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न विभाग की ओर से लगायी गयी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इंदु रानी ने कहा कि समाज तभी खुशहाल होगा जब गांव की महिलायें सशक्त होगी। सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही विभिन्न योजना के माध्यम से गरीब ,असहाय,दिव्यांगजन, बच्चों और श्रमिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ दिलाने को बताया। महिलाओं की प्रगति विधिक व कानूनी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सिविल जज सिनियर डिविजन डॉ. इंदु रानी ने समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और विधिक जानकारी को सभी तक पहुंचना चाहिए, ताकि लोग अपने अधिकारों को समझ सकें और उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कुष्ठ रोग पर भी बात की और ऐसे व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने की शपथ लेने का आह्वान किया।

अंत में छोटे बेटा और बेटियों को मोबाइल पर गेम सहित सोशल मिडिया से दूर रखने के लिये जागरूक किया। शिविर में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन, कृषि, बेसिक शिक्षा, राजस्व, स्वतः रोजगार, जलशक्ति, महिला कल्याण, बैंकिंग और पशुपालन सहित कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, विक्रांत श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular