Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सोनभद्र जनपद मुख्यालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना व प्रदर्शन मे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ ही अन्य कर्मचारी संगठन भी सम्मिलित रहे। बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार हर हाल में कर्मचारियों के पुरानी पेंशन को बहाल करे। देश के कई राज्यों की सरकारों ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है। आपको बताते चलें कि वर्ष 2004 में सत्तासीन केंद्रीय सरकार ने यह निर्णय लिया कि अब से जो भी नियुक्ति होंगी उन कर्मचारियों को पेंशन नहीं दिया जाएगा।उसके बाद धीरे धीरे राज्य सरकारों ने भी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन को बंद कर दिया। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारी पिछले लंबे समय से आंदोलनरत हैं। यहां आपको यह भी बताते चलें कि पिछले कुछ सालों में हुए राज्यों के विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली प्रमुख चुनावी मुद्दा रहा है तथा अभी हाल ही में हुए हिमांचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का यह प्रमुख चुनावी मुद्दा रहा और वहां के चुनाव में कांग्रेस की जीत व सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के तोहफे ने इस मुद्दे को और गर्म कर दिया है।इस अवसर पर संयोजक राममनी सारस्वत, महामंत्री सलाहुद्दीन, वीरेंद्र कुमार, मनोज दुबे, रमेश तिवारी, प्रेमशिला, मीरा जयसवाल, रवि प्रकाश सिंह मौर्य, अरुण कुमार, प्रेमनाथ, बृज बिहारी मौर्य, सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के कर्मचारी नेताओं ने साथ ही अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular