Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई, अंगवस्त्र भेंट कर किया गया...

 सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई, अंगवस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। जिला चिकित्सालय में  स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवा देने का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद  31 अक्टूबर सोमवार को सेवानिवृत्त हुये कर्मचारी जगदंबा पांडेय व मोहम्मद हलीम के सेवानिवृति होने पर कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र व रामचरितमानस, कुरान भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीएमएस सीबीएन त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृति एक स्वभाविक प्रक्रिया है, जो सरकारी सेवा में है।उन्हें एक न एक दिन सेवानिवृत होना ही है। उनके द्वारा अपने सेवा काल में किए गए कार्य ही उनकी पहचान है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य से ही उनकी पहचान लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहती है।चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामबली गुप्ता ने संघ की मदद से  दोनों कर्मचारियों उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन की कामना किया।  कार्यक्रम के समापन पर सेवानिवृत हुये मो० हलीम व जगदम्बा पांडेय ने अधिकारियों व साथी कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये नम आँखो से विदाई लिया। इस मौके पर अमीन संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, नर्सेंस संघ महामंत्री अजय प्रताप सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, मैट्रेन शोभावती यादव, पूर्व मैट्रेन निर्मला यादव, सिस्टर पूनम गुप्ता अर्पिता गोस्वामी, वार्ड व्यय अजित सैनी, विवेक दुबे, अरविन्द दुबे, अजय पाठक, मगरु प्रसाद, एलटी संदीप सिंह, पंकज शर्मा, अखिलेश सिंह, सोनिल तिवारी सुनील दूबे समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular