Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeकेसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न

केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न

अवधनामा संवाददाता

अनिल कुमार प्रबंधक व राव अवतार शर्मा बने अध्यक्ष

सहारनपुर। केसीसीप आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रशासन समिति के 2023 के त्रैवार्षिक चुनाव में अनिल कुमार कॉलेज के प्रबंधक व राम अवतार शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
गिल कॉलोनी स्थित केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति का वर्ष 2023 का त्रैवार्षिक चुनाव अधिकारी कुमार अरुण व चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती शीतल की निगरानी में आज निर्विरोध हुआ। प्रबंधन समिति के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, उपप्रबन्धक, योग्यता एवं सात सदस्यों का चुनाव होना था। सभी पदों के लिए चुनाव अधिकारियों के पास केवल एक नामांकन पत्र ही जमा हुआ। चुनाव अधिकारी अरुण गोयल व चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती शीतल द्वारा दोपहर 2 बजे नामांकित पत्रों की जांच करने के बाद सूची का प्रकाशन विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर कर दिया गया। लेकिन सभी पदों पर केवल एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण चुनाव अधिकारी कुमार गोयल व चुनाव पर्यवेक्षक शीतल के अध्यक्ष पद पर राम अवतार शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अवनीश जैन, प्रबंधक पद पर अनिल कुमार, उप प्रबंधक पर प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर कमल कांत पाठक व सदस्य पद पर क्रमशः विनोद गुप्ता, अविनाश शर्मा, हेमंत कुमार, विनोद कुमार शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, रवि प्रकाश व चंद्र शेखर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस प्रकार आज कॉलेज की नई प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी गई। केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रबंधन समिति के पूर्व प्रबंधक केशव राम शर्मा व पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने इस बार सभी निर्विरोध नवनिर्वाचित सदस्यों को उनकी जीत की बधाई दी और उनसे भविष्य में कॉलेज के और ज्यादा विकास की उम्मीद जताई। इस अवसर पर लोकेश शर्मा, दीपक शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, रजनीश शर्मा, विपिन शर्मा, नरेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular