Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePolitical'चुनाव आयोग को राहुल के आरोपों की जांच करनी चाहिए', प्रियंका गांधी...

‘चुनाव आयोग को राहुल के आरोपों की जांच करनी चाहिए’, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर भी साधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की आलोचना की। प्रियंका गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को राहुल गांधी के चुनावी धांधली के आरोपों की जांच करनी चाहिए और यह पुनर्विचार करना चाहिए कि क्या उसकी जिम्मेदारी केवल भाजपा के प्रति है। चुनाव आयोग को लगता है कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा के प्रति है तो उन्हें फिर से सोचने की जरूरत है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की आलोचना की। प्रियंका गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को राहुल गांधी के चुनावी धांधली के आरोपों की जांच करनी चाहिए और यह पुनर्विचार करना चाहिए कि क्या उसकी जिम्मेदारी केवल भाजपा के प्रति है।

निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी केवल भाजपा के प्रति नहीं- प्रियंका

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग को लगता है कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा के प्रति है तो उन्हें फिर से सोचने की जरूरत है। प्रियंका का यह बयान राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने निर्वाचन आयोग पर कर्नाटक में फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाया था।

इसके बाद गुरुवार को तीन राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने राहुल गांधी से उन मतदाताओं के नाम साझा करने को कहा था, जिनके बारे में कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि उन्हें मतदाता सूची में गलत तरीके से शामिल किया गया है या बाहर रखा गया है।

बड़ा मामला सामने आया है

संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘समझ लीजिए, वे जो शपथपत्र मांग रहे हैं, वह एक ऐसे कानून के तहत है, जिसके अनुसार आपको 30 दिन के भीतर याचिका देनी होती है, अन्यथा कुछ नहीं होगा। तो फिर वे हलफनामा क्यों मांग रहे हैं? इतना बड़ा मामला सामने आया है। अगर यह अनजाने में हुआ है, तो इसकी जांच कीजिए।’

उन्होंने कहा कि साक्ष्य उनके सामने हैं और उन्हें इसकी जांच करनी चाहिए। वे कैसे कह सकते हैं कि यह गलत है जब तक कि वे इसकी जांच नहीं करते? इस मामले से बड़ा कोई मामला नहीं हो सकता।

प्रियंका ने कहा कि आरोपों की जांच करने के बजाय ये कर रहे हैं

प्रियंका ने कहा कि आरोपों की जांच करने के बजाय वह कह रहे हैं कि एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर करो, क्या वह संसद में ली जाने वाली शपथ से भी बड़ी शपथ है? हमने वह शपथ ली है, हम सब कुछ सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं और आपको सुबूत भी दिखा रहे हैं। प्रियंका ने राहुल के दावों को दोहराते हुए कहा कि एक विधानसभा में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोट पाए गए हैं, जिसका मतलब है कि वे जिसे भी वोट देंगे, वही जीतेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular