Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeदीपेंद्र मौर्य के नेतृत्व में एल्बो बॉक्सिंग स्टेट चैम्पियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई

दीपेंद्र मौर्य के नेतृत्व में एल्बो बॉक्सिंग स्टेट चैम्पियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई

मार्कण्डेय उत्सव भवन, लखनऊ में एल्बो बॉक्सिंग स्टेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन एल्बो बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ उत्तर प्रदेश एवं इंडिया के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एवं वाइस प्रेसिडेंट श्री दिपेन्द्र कुमार मौर्या की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सैयद मुसव्वीर अली (डायरेक्टर, हरक्यूलिस कंपनी), वशिष्ठ अतिथि रंजना राठौर (मान्यता प्राप्त पत्रकार) गौरव श्रीवास्तव (चेयरमैन, उड़ान पब्लिक स्कूल ग्रुप), इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्लेयर मो. नदीम सर एवं किकबॉक्सिंग इंडिया के फाउंडर अनुराग श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वाराणसी (बनारस) की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि बलरामपुर की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

लखनऊ इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान आकर्षित किया, वहीं डी.के. फाइट क्लब के खिलाड़ियों का भी दबदबा बना रहा। लखनऊ से पूरवांस जायसवाल, हर्ष भाटिया, शीर्ष राज, अनायशा सिंह, शालवी चौबिया और उत्कर्ष श्रीवास्तव को “बेस्ट फाइटर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

श्री दिपेन्द्र मौर्या ने बताया कि प्रतियोगिता की सफलता में लखनऊ इंटरनेशनल स्कूल के कोच आकाश एवं देशराज मौर्या, बलरामपुर के कोच रवि, देवरिया के कोच आलोक, तथा अवध अकादमी के कोच तौकीर अली का विशेष योगदान रहा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री सैयद मुसव्वीर अली ने अपनी कंपनी की ओर से सभी कोचों को बैग और टी-शर्ट भेंट कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular