Friday, March 7, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiमहिला आरक्षण विधेयक था पूर्व पीएम का सपना, जो अब जाकर हुआ...

महिला आरक्षण विधेयक था पूर्व पीएम का सपना, जो अब जाकर हुआ पूरा- पुनिया

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। महिला आरक्षण बिल पूर्व पीएम राजीव गांधी का अधूरा सपना था जो अब पूरा होगा। महिला आरक्षण बिल हमारा था हमारा रहेगा, आज कांग्रेस पार्टी ही की देन हैं कि पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण देकर आज पूरे देश में 15 लाख हमारी महिलाऐं प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद् में विभिन्न पदों पर निर्वाचित होकर ग्रामीण और नगरीय सरकारे चला रही हैं, अब महिला आरक्षण विधेयक लागू होने पर देश और प्रदेश की सरकार चलाने में देश की आधी आबादी की भागीदारी होगी, यह बात आज कांग्रेसजनो को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की जनता को बतानी होगी।
उक्त बातें पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर कांग्रेसजनों की कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत् आयोजित बैठक में कांग्रेसजनों के बीच कही। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता तनुज पुनिया मुख्य रूप से मौजूद थें।
नारी शक्ति वन्दन बिल पर चर्चा करते हुए पूर्व सांसद श्री पुनिया ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक तत्काल पारित करवाकर लागू किये जाने की जिम्मेदारी सरकार की हैं लेकिन हम कांग्रेसजनो की नैतिक जिम्मेदारी हैं कि हम देश की आवाम को यह बतायें कि महिला आरक्षण विधेयक हमारा था पहली बार यह बिल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी लेकर आये थे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया ने कहा कि विगत् दिनो हुई भारी बारिश के कारण सम्पूर्ण जनपद में एक ऐसी जल प्रलय आयी जो आजादी के बाद नही आयी थी इसमें लोगों के घरो में पानी भरा, किसानों की फसल बर्बाद हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने विधानसभा रामनगर एवं जैदपुर की बूथ समीक्षा में आये कांग्रेसजनो से मुखातिब होते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस पार्टी की सोच है जिसे आज भाजपा अपना बता रही है। बैठक को मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया, मो. मोहसिन, तनुज पुनिया, ज्ञानेश शुक्ला, अमरनाथ मिश्रा, इरफान कुरैशी ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular