Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeएकता महिला समिति ने ककरी में बच्चों को बांटी स्टेशनरी

एकता महिला समिति ने ककरी में बच्चों को बांटी स्टेशनरी

अवधनामा संवाददाता
सोनभद्र/सिंगरौली।  नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटिड (एनसीएल) के ककरी क्षेत्र की एकता महिला समिति की अध्यक्षा  सुनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार  को ककरी  आवासीय परिसर में संचालित मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल के 25 विद्यार्थियों को कॉपी,पेन एवं बिस्किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान  सुनीता अग्रवाल व अन्य सदस्याओं ने सभी बच्चों से देर तक बात चीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किया |  अग्रवाल ने बच्चों से घर में व आस पास साफ सफाई रखने का भी संदेश दिया |
गौरतलब है कि पूर्व में भी एकता महिला समिति आस-पास के क्षेत्र में लगातार आवश्यक सामग्रियों का वितरण, स्वास्थ्य  व पोषण शिविर का आयोजन तथा महिला स्वावलंबन, महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती रही है |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular