Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurकड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज सकुशल संपन्न

कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज सकुशल संपन्न

जिले में बड़ी ईदगाह सहित सभी स्थानों पर अपने पूर्व निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस साल सोमवार को सम्पन्न हो गई। अकीदतमंदों ने एक दूसरे पर बधाई देने के बाद बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने-अपने घर पहुंचें। वहीं प्रशासन भी ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर सुबह से एलर्ट रही।

बकरा मंडी स्थित बड़ी ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 7.30 बजे पेश इमाम मौलाना हाफिज मोहम्मद शकील अदा कराया। हालांकि इससे पूर्व छोटी ईदगाह नई सड़क पर सुबह छह बजे नमाज अदा की गई। बड़ी ईदगाह पर नमाजियों की संख्या अधिक होने को लेकर वहां पर प्रशासन अधिक सक्रिय दिख रहा है। इसके बाद बड़ी ईदगाह गद्दियाना में साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई।

डीसीपी मध्य आर एस गौतम ने सोमवार को बताया कि बड़ी ईदगाह सकुशल सम्पन्न हो गई। नमाज के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती रही। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे और ईदगाह के गेट पर मेटल डिटेक्टर लगा दिया गया था। इसके साथ ही छतों से भी नमाजियों की सुरक्षा होगी।

ईद उल जुहा पर्व पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जाजमऊ क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह एवं मस्जिद का भ्रमण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया। इस दौरन अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था मनोज कुमार पाण्डेय व सहायक पुलिस आयुक्त छावनी अंजली विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular