Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaकड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज हुई...

कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज हुई संपन्न

अयोध्या। जनपद के अधिकांश ईदगाहो व मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल ईद की नमाज अदा किया गया। शहर के सिविल लाइन ईदगाह में इमाम ने सभी नमाजियों को ईद की मुबारक बाद दी ,नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दुसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे ने भारत रत्न से सम्मानित शरीफ चाचा को ईद की बधाई दी।गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भाजपा नेताओं ने ईदगाह जाने से दूरी बनाए रखी। सुरक्षा के घेरे में शहर से लेकर गांव तक ईद की नमाज अदा कराई गई ईद की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम को जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बधाई दी तो वहीं पर भदरसा के चेयरमैन राशिद खान ने सभी हिन्दू मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी है।

बाक्स
ईदगाह पर अदा की गई ईद की नमाज

अयोध्या। गोसाईगंज में भी ईद उल फितर पर ईद की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। दशकों बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला कि नमाजियों ने ईदगाह में ही नमाज अदा की। ईदगाह के बाहर सड़क पर यातायात खुला रहा।
सुबह 6:00 बजे से पहले ही ईदगाह की ओर अकीदतमंद पहुंचने शुरू हो गए थे। ईदगाह की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस का इंतजाम किया गया था। लोगों ने ईदगाह पहुंचकर अपना स्थान ले लिया। ठीक 6:30 बजे नमाज शुरू की गई।ईदगाह पर हुई ईद की नमाज पर पुलिस की निगरानी रखी गई। खुद एसडीएम सदर व सीओ सदर भी लगातार ईदगाह के आसपास की सड़कों पर नमाजियों की संख्या को लेकर निगरानी करते नजर आए। ईदगाह के सामने ईश्वर देव पांडे जी के साकेत सीमेंट आवास पप्पू पांडे आए हुए अधिकारियों का स्वागत सत्कार किया। इसी तरह हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिला। जहां सभी हिंदू व मुसलमान भाइयों को जलपान ग्रहण कराया इस मौके पर एसडीएम सदर आर के शुक्ला अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र सीओ सदर अभिषेक कुमार गौतम नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा एसएसआई संतोष सिंह एसआई अर्जुन यादव एस आई संजीव यादव कानूनगो एवं लेखपाल समाजसेवी हनुमान सोनी राम जी सोनी राजन सोनी दिनेश जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular