Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeबैदौलागढ़ निवासी एहसान ने नीट की परीक्षा पास कर किया क्षेत्र का...

बैदौलागढ़ निवासी एहसान ने नीट की परीक्षा पास कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

मोहम्मद एहसान को मिला आल इंडिया 13925वा रैंक

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के बैदौला गढ़ निवासी मोहम्मद एहसान पुत्र मोहम्मद सलीम ने नीट 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों सहित तहसील का नाम रौशन किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परीक्षा उत्तीर्ण करने का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और भाई को दी है। उन्होंने स्वाध्ययन से ही यह सफलता हासिल की है।

नीट परीक्षा 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौलागढ़ निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक मोहम्मद सलीम के पुत्र मोहम्मद एहसान ने 720 में 546 अंक प्राप्त किया है। उन्हें आल इंडिया रैंक में एहसान को 13925वां स्थान प्राप्त हुआ है।

एहसान ने हाईस्कूल की परीक्षा खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज बनगवा बरई (डुमरियागंज) और इंटरमीडियट की परीक्षा पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद वह नीट की तैयारी में जुट गए। स्वाध्ययन से उन्होंने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण किया। उनकी इस सफलता पर उनके पिता मोहम्मद सलीम, भाई मोहम्मद जीशान, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद आफताब, महताब आलम, अब्दुर्रहमान, शहजाद आलम, मोहम्मद नदीम, सैफ मलिक, दीपक आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular