Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeशासन के मंशानुरूप विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बना होना चाहिए : खण्ड...

शासन के मंशानुरूप विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बना होना चाहिए : खण्ड शिक्षा अधिकारी

बांसी सिद्धार्थनगर। मिठवल खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल ने बैठक कर कहा कि नव शैक्षिक सत्र 1 अप्रैल 2025 से गतिमान है, ग्रीष्म अवकाश के पश्चात कल दिनांक एक जुलाई को विद्यालय पर पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो रहा है, ऐसी स्थिति में उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया है कि विद्यालय में समय से उपस्थित होकर सभी नामांकित छात्र छात्राओं का विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं साथ ही साथ विद्यालय में पठन पाठन का माहौल भी बनाए।

उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बना होना चाहिए, सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं के नामांकन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, कोई भी 6 से 14 वर्ष आयु के बच्चे नामांकन से दूर ना रहे, अध्यापक गण सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराए , मध्यान भोजन की गुणवत्ता/मेनू के साथ किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, समय-समय पर औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित रजिस्टर, शिक्षक अभिभावक रजिस्टर, एमडीएम रजिस्टर, विद्यालय के साफ सफाई,भोजन की गुणवत्ता रसोईया का ड्रेस आदि बिंदुओं पर सूक्ष्म निरीक्षण जारी रहेगा, एवं 01 जुलाई 2025 से नवीन नामांकन तथा संचारी रोग हेतु जागरूकता रैली गांव में अवश्य निकाली जाय।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिए संकल्पबद्ध हैं, ऐसी स्थिति में हम सभी लोगों का यह दायित्व बनता है कि हम सरकार के मंशा अनुरूप कार्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular