Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeEducationEducation news: पीयू का स्थापना दिवस आठ को, 35 स्नातक टापर्स को...

Education news: पीयू का स्थापना दिवस आठ को, 35 स्नातक टापर्स को मिलेगा गोल्ड मेडल

पटना विश्वविद्यालय का 109वां स्थापना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्नातक पाठ्यक्रम के 35 टापरों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा जिनमें 21 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टी के कारण इस बार स्थापना दिवस 1 अक्टूबर की बजाय 8 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है।

पटना विश्वविद्यालय का 109 वां स्थापना दिवस आठ अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि समारोह के मुख्य अतिथि कौन होंगे इस पर विचार किया जा रहा है। विधिवत विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस एक अक्टूबर को मनाया जाता है। इस बार एक अक्टूबर को विश्वविद्यालय में दुर्गा पूजा की छुट्टी है। इसलिए अब यह समारोह आठ अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया गया है।

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर स्नातक पाठ्यक्रम के 35 टापर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 21 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। अकेले 16 छात्राएं मगध महिला कालेज की हैं। सूची में शामिल विद्यार्थी को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

तैयारी पूरी

सम्मानित होने वाले सूची में शामिल टापर विद्यार्थी नाम विषय कॉलेज स्वेता कुमारी हिंदी, मगध महिला कॉलेज अमिशा चंद्रा अंग्रेजी, मगध महिला कॉलेज अभिलाशा कुमारी दर्शनशास्त्र, मगध महिला कॉलेज निशा सिंह संगीत, मगध महिला कॉलेज नूपुर सिन्हा इतिहास, मगध महिला कॉलेज अमीशा कुमारी सिंह समाज शास्त्र, मगध महिला कॉलेज साधना राजनीति विज्ञान, मगध महिला कॉलेज स्नेहा भारती गृह विज्ञान, मगध महिला कॉलेज साक्षी गुप्ता गणित, मगध महिला कॉलेज गुल अफशां आरा भौतिक विज्ञान, मगध महिला कॉलेज एशवर्या रसायन शास्त्र, मगध महिला कॉलेज रासकी जहां वनस्पति विज्ञान, मगध महिला कॉलेज आयुषी रावत जूलॉजी, मगध महिला कॉलेज अदिती कुमारी बीसीए को मिलेगा

वहीं मगध महिला कॉलेज अपराजी वर्मा बीएसडब्ल्यू. मगध महिला कॉलेज प्राक्षी सिंह बीबीए, मगध महिला कॉलेज शांति कुमारी सांख्यिकीय विज्ञान, मगध महिला कॉलेज प्रभात कुमार संस्कृत, पटना कॉलेज शबाना परवीन उर्दू, पटना कॉलेज खुशी कुमारी भूगोल, पटना कॉलेज अंकित कुमार झा एआइएच एंड आर्क, पटना कॉलेज मो. इंतजार सांख्यिकीय विज्ञान, पटना कॉलेज मो. अशहर अरबी, पटना कॉलेज ज्योति रंजन बीएमसी, पटना कॉलेज सूची कुमारी अर्थशास्त्र, बीएन कॉलेज अभिनव आनंद मनोविज्ञान, बीएन कॉलेज रियु बिसवास बीएफइ, बीएन कॉलेज रिशिकेष रंजन बीएससी बायो केमिस्ट्री, पटना साइंस कॉलेज शुभम कुमार भूगर्भ शास्त्र, पटना साइंस कॉलेज मृत्युंजय कुमार पर्यावरण विज्ञान, पटना साइंस कॉलेज विजेता विप्रा एजुकेशन, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज संस्कृति भदानीको मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular