Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeशिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा: डॉ. पवन मिश्रा

शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा: डॉ. पवन मिश्रा

अनुशासन सफलता की कुंजी, बच्चों को जीवन में अपनाने की सीख- संजय कुमार(बीईओ) शोहरतगढ़

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया खुर्द, प्राथमिक विद्यालय इटवा भाट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैदौला, प्राथमिक विद्यालय लुचुइया में वार्षिकोत्सव एवं अंकपत्र वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैदौला व प्राथमिक विद्यालय लुचुइया मुख्य अतिथि प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डां पवन मिश्रा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया खुर्द व प्राथमिक विद्यालय इटवा भाट में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़ संजीव कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैदौला के प्रधानाध्यापक संजय चौधरी व प्राथमिक विद्यालय लुचुइया के प्रधानाध्यापक ने मुख्य अतिथि प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा को बैज लगाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। और उन्होंने कहा कि आप लोग आधी रोटी खायें अपने बच्चों को जरुर पढ़ायें। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को साफ-सफाई के साथ नियमित रूप से स्कूल भेजें। उनका कहना था कि स्वच्छता बनाए रखने से बच्चों में बीमारियां नहीं फैलती हैं और उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है।डॉ. पवन मिश्रा ने अपने संबोधन में प्रेरणादायक उदाहरण देते हुए कहा कि गरीबी कभी भी सफलता में बाधा नहीं बनती।

उन्होंने बताया कि बृजलाल के पास पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन समाज के लोगों ने उनकी शिक्षा में मदद की। इसी का परिणाम है कि वे आगे चलकर पुलिस विभाग में बड़े अधिकारी बने और आज भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं।अंत में डॉ.पवन मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति के जीवन को बदल सकती है। इसलिए हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करें।इस दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने पुरस्कार एवं अंक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैदौला के प्रधानाध्यापक संजय चौधरी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय चौधरी व शिक्षिका अंजलि व संचालन पृथ्वी पाल ने किया।

इस दौरान डॉक्टर पवन मिश्रा,लालजी यादव ब्लाक अध्यक्ष प्रा० शि० सं० शोहरतगढ़,संजीव कुमार ब्लाक अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शोहरतगढ़, सुरेन्द्र यादव, सौरभ निगम,प्रदीय कुमार,पृथ्वीपाल,दिनेश त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी,दधीचिं कुमार,आशा गुप्दा,सावित्ती, राकेश जायसवाल, राकेश राज, राजकुमार, संजय चौधरी, अंजलि,शेष कुमार, रीतामिश्रा,पुष्पा मिश्रा व निर्मला, जानकी,नर्वदा रसोइया आदि लोग मौजूद रहें। इस तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया खुर्द व प्राथमिक विद्यालय इटवा भाट में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक दधिचि कुमार ने मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार व विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार को बैज लगाकर व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है और इसे जीवन में अपनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी समय का पालन करते हैं, नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं। विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र भी है। यहां बच्चों को अच्छे संस्कार, जिम्मेदारी और समाज के प्रति कर्तव्य की भावना सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने शिक्षकों का सम्मान करें, नियमों का पालन करें और अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखकर निरंतर प्रयास करते रहें। और उन्होंने बच्चों को स्वच्छता, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने की भी सलाह दी। और उन्होंने कहा कि कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका सामना करना चाहिए, तभी सच्ची सफलता प्राप्त होती है।

अंत में उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग दें, ताकि वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया खुर्द के कक्षा 8 पास टापर छात्रा महिमा को इंचार्ज प्रधानाध्यापक दधिचि कुमार ने विशेष पुरस्कार साइकिल देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दधिचि कुमार ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान बीईओ संजय कुमार, संजीव कुमार, दधिचि कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद,आनंद प्रकाश हरेंद्र सिंह दिलीप कुमार संतोष कुमार रामाश्रय लाल, राकेश राज, पृथ्वी पाल भारती, संतोष यादव,उमाशंकर यादव अन्नपूर्णा यादव रोहिणी चौधरी सुनीता पटेल सहित छात्र छात्राओं व अभिभावक गण मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular