Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeशिक्षा विकास की कुंजी, सम्राट अशोक ने बौद्ध धम्म को दुनिया में...

शिक्षा विकास की कुंजी, सम्राट अशोक ने बौद्ध धम्म को दुनिया में फैलाया -आर एस कुशवाहा

बंजारा में मनाया गया सम्राट अशोक मौर्य का जन्मदिन

रविवार को समाज में व्याप्त अंधविश्वास,पाखंड को दूर करने के उद्देश्य से मौर्य समाज के जागरूक लोगों ने सम्राट अशोक मौर्य का जन्मदिन हर्षोल्लाह के साथ  मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने गौतमबुद्ध, सम्राट अशोक,महात्मा ज्योतिबा फुले, संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव  अंबेडकर, ललई सिंह यादव ,लेनिन, सावित्री बाई फूले, ई वी रामास्वामी पेरियार के चित्र पर  माल्यार्पण किया।

मुख्य अतिथि आर एस कुशवाहा ने  कहा की सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना को बनाए रखने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से ही आप आगे बढ़ सकते हैं।

संयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा गीत जो हमसे टकराएगा बुद्धमय हो जाएगा कि शानदार प्रस्तुति की गई।

जिला पंचायती राज अधिकारी प्रतापगढ़ ने कहा कि मनुस्मृति के विरुद्ध महिलाओं को जागरूक किया जाए और सम्राट अशोक मौर्य के जीवन परिचय के विस्तृत जानकारी दिया और  लोगों को महात्मा बुद्ध के रास्ते पर चलने का आवाहन किया। बढ़ती गर्मी में लोगों से एक पेड़ लगाने की अपील किया।

आलोक कुशवाहा  ने कहा शिक्षा वह कुंजी है जिससे सभी ताले खुलते है तथा लोगों को  संविधान  को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के द्वारा ही ज्ञान का दीपक जलता है।

प्रतापगढ़ के विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने  कहा कि बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है ।  उन्होंने सूबे की  सरकार की उपलब्धियां का महिमा मंडल किया।  कार्यक्रम का संचालन हौसिला मौर्य ने किया।

इस अवसर पर  आलोक कुशवाहा, इंजीनियर पारसनाथ यादव, हौसिला प्रसाद मौर्य,राम सुन्दर मौर्य,संदीप मौर्य, के के कन्नौजिया अध्यक्ष प्रोटॉन,अखिलेश मौर्य अधिवक्ता अमेठी,हरिकेश यादव , सुरेन्द्र बौद्ध आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular