Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurडम्पर ने बाईक सवार को मारी टक्कर, मां बेटे की मौत

डम्पर ने बाईक सवार को मारी टक्कर, मां बेटे की मौत

मौदहा हमीरपुर। डम्पर की टक्कर से बाईक सवार मां बेटा गंभीर रूप सै घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। और डम्पर को कब्जे में ले लिया गया है।

सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्छा निवासी छुन्नी (52)पत्नी रामसहाय अपने बेटे राजू (32)के साथ बाईक से घाटमपुर जा रही थी तभी चांदीकला के निकट अनियंत्रित डम्पर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिसोलर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और डम्पर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि, दोनों शवों को पोस्ट मार्टिम के लिए भेज दिया है और डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है बाकि आगे की कार्यवाही की जा रही है। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था और कानपुर में एक कम्पनी में काम करता था। घर में हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular