Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeअज्ञात कारणों से लगी आग से करकट नुमा हज़ारो की नगदी व...

अज्ञात कारणों से लगी आग से करकट नुमा हज़ारो की नगदी व सामान जलकर हुआ राख

जलालपुर ।अंबेडकर नगर। बुधवार भोर में अज्ञात कारणों से करकट नुमा रिहाईसी मकान में लगी आग से 50 हजार रुपया नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात व खाने-पीने के सामान,कपड़ा आदि समेत सभी जलकर नष्ट हो गये। लेकिन घटना के पश्चात लेखपाल के अलावा कोई भी अधिकारी पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल-चाल लेने नही पहुचा। इस घटना से पीड़ित काफी परेशान है । मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जफरपुर गांव का है बुधवार भोर में लगभग करीब 3:00 बजे जब सूरज उपाध्याय सब परिवार अपने करकटनुमा मकान में सो रहे थे तभी अज्ञात कारणो से घर में आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक आद की चपेट में आकर घर में रखा ₹50000 व बेटी के जेवर हार, कान का झुमका, अंगूठी, विदिया आदि जल गये साथ ही 9 कुंतल गेहूं व घर में रखें सभी कपड़े ,दो तख्ता,चारपाई आदि भी जल गये।आग की सूचना पर ग्राम प्रधान दुर्गेश उपाध्याय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया और अग्नि समन विभाग को भी सूचित किया लेकिन अग्निशमन विभाग पहुंचा ही नहीं किसी तरीके से ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया जिससे अन्य घरों में आग बिखरने से बच गया। पीड़ित ने बताया कि मेरे नतनी की शादी गुरुवार को होनी है जिसके लिए ₹50000 रखा हुआ था तथा यह सब गहने मेरी लड़की के थे घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर घटना का मौका मुवाइना किया लेकिन इतनी बड़ी हादसा होने के बाद कोई भी तहसील अधिकारी पीड़ित के घर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाया जिससे परिजनों में काफी पीडा व्याप्त है । ग्राम प्रधान दुर्गेश उपाध्याय ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर मदद संभव उपलब्ध कराने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular