Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमहिला ने अज्ञात कारण के चलते बेतवा पुल से आत्महत्या के उद्देश्य...

महिला ने अज्ञात कारण के चलते बेतवा पुल से आत्महत्या के उद्देश्य से लगाई छलांग

अवधनामा संवाददाता

मछुआरों ने महिला की बचाई जान, पुलिस ने इलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया भर्ती

हमीरपुर। महिला ने बेतवा नदी में आत्महत्या के उद्देश्य से छलांग लगा दी, छलांग लगाते हुए महिला को मछली मार रहे मछुआरों ने देखा तो तत्काल उसे बचाया और सदर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया। महिला सुमेरपुर थाना कस्बे की रहने वाली बताई जा रही है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर में सूचना प्राप्त हुई एक महिला उम्र करीब 40 वर्ष ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने की नीयत से बेतवा पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी इस सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस व पीआरबी के साथ व स्थानीय लोगों तथा आसपास के मछुआरों की मदद से महिला को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि महिला कस्बा सुमेरपुर व थाना सुमेरपुर की रहने वाली है महिला के पति को सूचित कर दिया गया है महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular