Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeनहर ओवरफ्लो करने से की किसानों के खेतों फसलों में घुसा पानी

नहर ओवरफ्लो करने से की किसानों के खेतों फसलों में घुसा पानी

गेहू सरसो के फसलो की जड़े सड़ने की आशंका

सरायख्वाजा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो का मामला

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 32 नहर से निकलने वाला देवकली मंगतपुर माइनर से पानी ओवर फ्लो करने से आधा दर्जन गांवों में किसानों के खेतों की फसलों में पानी घुस गया, जिससे किसानों को फसल की जड़े सङने की आशंका व कम पैदावार का भय सताने लगा है।

बता दें कि शारदा सहायक खंड 32 राजेपुर हेड से खम्भौरा गांव होते हुए देवकली भटानी होते हुए कुकुङीपुर मंगतपुर जाने वाली नहर मे अधिक छोङे जाने से पानी ओवरफ्लो करने से दर्जनों किसानों की खेतों में गेहूं सरसों की फसलों में पानी घुस गया।

जिससे करीब तीन दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में पानी लग गया। हालांकि गेहूं सरसों की फसल डूबी नहीं है, लेकिन किसानों को उनकी जङे सङने की आशंका सता रही है। जिससे लगता है कि फसल की पैदावार कम हो जाएगी। मंगदपुर किसान लालता सोनकर ने कहा कि हमारा चार बीघा गेहूं की फसल में पानी घुसा है।

जड़े सड़ने की आशंका है और नहर विभाग पानी कम करने का कोई कदम नहीं उठा रहा है। वही पप्पू सोनकर, फिरतू यादव, गामा प्रसाद, पिंटू गौतम, श्रीपाल यादव धर्मराज, रामानंद यादव की फसलों में पानी घुसा है । इन्होंने कहा कि जडे अगर सङ गई तो पैदावार नही हो पाएगा और नहर विभाग पानी कम करने का नाम नहीं ले रहा है।

जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी है। किसानों ने कहा पानी अगर नहीं काम किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में नहर बेलदार रामनाथ प्रजापति ने कहा कि आए दिन लोग ऊपरी कुलवा में पानी चढ़ाने के लिए हे से फाटक उठा देते हैं और जिस पानी अधिक हो जाता है। नहर ओवरफ्लो करने लगता है। यह अराजक तत्वों द्वारा आए दिन किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular