दानिश मेहदी
अमबेडकरनगर जनपद के विकासखंड बसखारी के कटया गजन निवासी डा मोहम्मद अली का शिक्षा बसखारी के लाइंस आर पब्लिक स्कूल से शुरू होकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए टांडा के डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर से हासिल कर सीपीएमटी की परीक्षा को सफ़ल बनाने के लिए लखनऊ में जाकर एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल कर पेट जैसी कैंसर रोग स्पेशलिस्ट रूप में चयनित होकर क्षेत्र का नाम बढ़ाया बचपन से ही डॉक्टर मोहम्मद अली का मुख्य सपना था की प्रदेश में मरीजों की सेवा करने का उनका एक सपना था उनके पिता सगीर हसन लखनऊ हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जाने जाते हैं बीते सोमवार को लखनऊ में एक बड़ा अस्पताल का डॉक्टर मोहम्मद अली ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा द्वारा अस्पताल का शुभारंभ हुआ यह अस्पताल लखनऊ के आईआईएम रोड पर स्थित ओंको सेंटर कैंसर अस्पताल का भव्य रूप मे हुआ इस उद्घाटन मे उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्य मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं जिन्हें समुचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पातीं, जिसके कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। आधुनिक तकनीक और उन्नत चिकित्सा संसाधनों से सुसज्जित इस प्रकार के अस्पताल मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।
अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अली ने बताया कि यह एक विशेषीकृत कैंसर अस्पताल है, जहां 30 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू की व्यवस्था उपलब्ध है। अस्पताल में कीमोथेरेपी, फिजियोथेरेपी तथा कैंसर सर्जरी की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस दौरान डॉ श्री अली ने बताया कि चौथी स्टेज के कैंसर मरीजों के लिए भी यहां समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल का मुख्य उद्देश्य कैंसर मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और प्रभावी उपचार प्रदान करना है, ताकि वे स्वस्थ और बेहतर जीवन जी सकें। उदघाटन समारोह में कई वरिष्ठ नागरिक चिकित्साक के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। डॉ मोहम्मद अली हां पेट कैंसर रोग के विशेषज्ञ बनने पर इंतखाब हैदर पूर्व ग्राम प्रधान राकेश कुमार शिक्षक शाहनवाज हैदर अनुराग मौर्य संजय जयसवाल बसखारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया अंबेडकर नगर प्रमुख संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह सहित लोगों ने डॉक्टर मोहम्मद अली के कामयाबी पर बधाई दी।





