Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeLucknowडॉ. भावना मिश्रा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल द्वारा...

डॉ. भावना मिश्रा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कर कमलों द्वारा प्रदेश की विशिष्ट महिलाओं को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर भाषा विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना मिश्रा को उनके प्रशासनिक कार्यों में किए गए सराहनीय योगदान हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
डॉ. भावना मिश्रा ने शिक्षा क्षेत्र में अपने समर्पण और कार्यों से यह साबित किया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं। उनके कार्यों ने न केवल शिक्षा क्षेत्र जैसे प्रशासनिक दायित्वों में नया मानक स्थापित किया है, बल्कि समाज में महिलाओं की शक्ति को भी उजागर किया है।”
समारोह में विश्वविद्यालय की चांसलर एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल , श्रीमती आनंदीबेन पटेल भी उपस्थित थीं। डॉ. मिश्रा के कार्य न केवल एक प्रेरणा स्रोत हैं, बल्कि उन्होंने अपने क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति को भी साबित किया है।”
यह सम्मान प्रदेश की विशिष्ट महिलाओं को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना और उनके योगदान को व्यापक रूप से पहचान दिलाना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular