Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeडॉक्टर भास्कर शर्मा को मिलेगा इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवॉर्ड 2021

डॉक्टर भास्कर शर्मा को मिलेगा इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवॉर्ड 2021

  • डॉ शर्मा अब तक पा चुके हैं देश-विदेश से 46 दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
  •  डॉ शर्मा लिख चुके हैं 13 दर्जन से अधिक पुस्तकें 
अवधनामा संवाददाता
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। (Siddharthanagar) विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सा व गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी व सैकड़ों पुस्तकों के लेखक सिद्धार्थनगर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा को 20 जून 2021 को मध्यप्रदेश में बैक पीपल काउंसिल महाराष्ट्र ने डॉक्टर भास्कर शर्मा को इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवॉर्ड 2021 तथा एक लाख रुपए के पुरस्कार देगी lयह पुरस्कार डॉ शर्मा को उनके द्वारा होम्योपैथी में किए गए शोध कार्यों व उत्कृष्ट कार्यों  के लिए दिया जाएगाl अभी हाल ही  में यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन अमेरिका द्वारा 19 मार्च को भी डॉक्टर भास्कर शर्मा को प्रशंसा पत्र के साथ एक लाख का पुरस्कार भी दिया गया है। इसके अलावा डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड  फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड  कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। सम्मान पाने की खुशी में डॉ जोध सिंह चौधरी डॉक्टर अमित गुप्ता डॉ मनोज शर्मा, डॉ सोनपा विश्वकर्मा, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ मनमोहन शुक्ला, डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव डॉक्टर ठाकुर प्रसाद चौबे डॉक्टर शिवानंद तिवारी, डॉ अमरेंद्र कुशवाहा, डॉक्टर चंदेश्वर यादव डॉक्टर हया नाज, कृष्णा लाल यादव, दुर्गेश मिश्रा, चंद्रशेखर पाठक, बिलाल अहमद, मंगनू मौर्य, संजय त्रिपाठी, भूमिधर विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा,शीतल शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, संतोष मौर्य, महेश मौर्या,आदि लोगों ने बधाइयां दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular