Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeMarqueeरक्तदान के साथ ही डाॅ.एके सिंह ने मनाया अपना 65वां जन्मदिन --

रक्तदान के साथ ही डाॅ.एके सिंह ने मनाया अपना 65वां जन्मदिन —

अवधनामा संवाददाता

 सीएमएस डाॅ.एसके गोयल व ब्लडबैंक प्रभारी डाॅ.आरके मिश्रा ने जन्मदिन पर डाॅ.एके सिंह को दी बधाई।

सुलतानपुर जिले के सुप्रसिद्व सर्जन डाॅ.एके सिंह ने अपना 65वां जन्मदिन रक्तदान के साथ मनाया।शुक्रवार को प्रातः डाॅ.एके सिंह जिला अस्पताल पहुंचे,जहां उनके 65वें जन्मदिन पर मुख्य चिकित्साधिक्षक डाॅ.एसके गोयल,ब्लडबैंक प्रभारी डाॅ.आरके मिश्रा एवं अस्पताल के कर्मियों ने मुबारकबाद पेश किया।डाॅ.एके सिंह ने अपने जन्मदिन को अलग तरह से मनाते हुए जरूरतमंदो के लिए रक्तदान करते हुए लोगों का आवाह्न करते हुए कहाकि आपके रक्तदान से किसी को जीवन मिलता है,लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।उन्होनें कहा हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.एसके गोयल व ब्लडबैंक प्रभारी डाॅ.आरके मिश्रा ने डाॅ.एके सिंह को बुके देकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए देते हुए दीर्घायु की कामनाएं की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular