Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiदर्जनों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, हुआ स्वागत

दर्जनों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, हुआ स्वागत

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, सिद्धान्तों से सहमत होकर दर्जनों पिछड़ा वर्ग के नौजवानों ने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राम कुमार लोधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन एवं मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने पार्टी का अंगवस्त्र डालकर स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उमेश यादव, केशवराम लोधी, कुलदीप यादव, अनिल कुमार लोधी, प्रदीप सोनी, सूर्यभान यादव, विनय यादव आदि नवयुवक थे जिन्हें पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामचन्दर वर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवीं, कांग्रेस महासचिव के.सी. श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular