Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaमोबाइल पर आई ओटीपी को किसी के साथ न करें साझाः डा.रक्षित...

मोबाइल पर आई ओटीपी को किसी के साथ न करें साझाः डा.रक्षित टण्डन

अवधनामा संवाददाता

पुलिस लाइन बांदा व सेंट मैरी स्कूल बांदा में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने साइबर अपराध के तरीकों की दी जानकारी
विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के बताए उपाए

बांदा। शासन द्वारा जारी आदेशों निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उप-महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा डा0 विपिन कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र की अध्यक्षता में आज को प्रसिद्ध साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट डा0 रक्षित टण्डन द्वारा साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाइन बांदा व सेंट मैरी स्कूल बांदा में साइबर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए ओ.टी.पी. किसी व्यक्ति को साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लाटरी,ईनाम के काल, मैसेज के फ्राड होने की सम्भावना होने, अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें। सोशल नेटवर्किग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी तथा साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी वेवसाइट की भी जानकारी दी गयी तथा साइबर क्राइम से बचाव हेतु मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायें गये दिशा निर्देशों के अनुसार भी जागरुकता को प्रचारित किया गया । थाने पर आये जनसामान्य को तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं जनपद में स्थित साइबर क्राइम सेल व समस्त जनपदीय थाना स्तर पर बनी साइबर हेस्प डेस्क पर तुरन्त सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी । समस्त प्रकार के साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया व बताया गया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षित व सावधानी पूर्वक उपयोग करें व किसी के बहकावें में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी तरीके के साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क,महिला हेल्प डेस्क पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करायें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular