Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसी भी अंजान नम्बर से फोन काल के माध्यम से बैंक संबंधी...

किसी भी अंजान नम्बर से फोन काल के माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें

वित्तीय साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ स्थित ग्राम दहियाड में बृह्स्पतिवार को आरोह फाउंडेशन की तरफ से वित्तीय साक्षरता सप्ताह सामूहिक शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक पल्लवी के द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ इस दौरान उन्होंने लोगों को बचत के बारे मे एंव लोन लेते वक्त वित्तीय सूझ बुझ के बारे मे साथ ही साथ महिलाओं के स्वालंबी बनाने के तमाम योजनाओ को भी लोगों को बताया। वहीं नाबार्ड से जिला विकास प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी ने लोगों को कृषी से जुड़े बैंकिंग योजनाओ के बारे मे भी लोगो को बताया।
आरोह फाउंडेशन के जिला समन्वयक उसमान अली ने लोगो को बताया की किसी भी अंजान नम्बर से फोन काल के माध्यम से ओटीपी न बताये बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए टोल फ्री नंबर का प्रयोग करे। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत सड़क पर बिक्री करने वालों के लिए ऋण के बारे भी लोगो इसके बारे मे जानकारी दी साथ ही साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित बैंकिंग योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दी गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना,जन धन योजना,कृषि ऋण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना व आदि विभिन्न योजनाओं के बारे मे बताया गया।
वित्तीय साक्षरता केंद्र शोहरथ गढ़ से वित्तीय सलाहकार संतोष शुक्ला ने तमाम बैंकिंग योजनाओं से लोगों को जागरूक कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान पिटू चौधरी, अंबुज, अनवारूल हक़. सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular