Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurविरोधियों से डरना नहीं वरन कार्य करना ही कुशलता : सुधासागर

विरोधियों से डरना नहीं वरन कार्य करना ही कुशलता : सुधासागर

 

अवधनामा संवाददाता

क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा में उमड रहा श्रद्धा का सैलाव

ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने कहा विरोध जीवन को सीख देता है विरोधियों से डरना नहीं वरन उनसे बचकर अपने काम करना ही कार्य की कुशलता है। सत्य सर्वभौम्य है अगर उसका विरोध होता है तो डरना नहीं वरन वह परीक्षा की घडी होती है जिसमें जीत हमेशा सत्य की होती है। मुनिश्री ने कहा ऐसा कार्य करो जिससे परिवार और समाज का मस्तिष्क सदैव गर्व से उचा रहे। मुनिश्री ने कहा कि आलोचना से डरना नहीं वरन बचकर अपना कार्य करो सफलता निश्चय मिलेगी। उन्होने कहा अपनी शक्ति को पहिचानो और भावनाए अमनोल कर दो। उन्होने कहा मनुष्य पर्याय हमें दुर्लभ है मिली है सोचो यदि हम मुनि नहीं बन पाए तो फिर क्यां मिलेगी इसके लिए कुछ ऐसा करो जिससे जीवन सार्थक हो जाए। क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं हुई। इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनिश्री के मुखारविन्द से हुई जिसका पुण्र्याजन आशीष जैन, अनिल कुमार, अक्षय कुमार, अजय अलया, विकास ओसवाल ने किया। धर्मसभा में पादप्रक्षालन एवं दीपप्रज्जवलन कर पुण्र्याजक परिवार एवं श्राविकाओं ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट किया। मुनिश्री सुधासागर महाराज की आहार चर्या का सौभाग्य व्रहमचारिणी श्रद्धा दीदी गुलाबचंद जैन को मिला जवकि नगर गौरव पूज्य सागर महाराज की आहार चर्या राजकुमार जैन को मिला। एलक धैर्यसागर महाराज को सुनीता चेतन जैन एवं गम्भीर सागर महाराज को आहारदान का सौभाग्य हीरालाल जसवंत ऋषभ जैन को मिला। मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्यसागर महाराज अपने संघस्थ एलक धैर्यसागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के ललितपुर चातुर्मास में दर्शनार्थ धर्मालुजनों के पहुचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुनि संघ की भक्ति पूजन आहार चर्या आचार्य भक्ति जिज्ञासा समाधान में सम्मलित होकर गुरूदर्शनों की व्यवस्थाओं को जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन, क्षेत्रपाल मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन, मोदी पंकज जैन पार्षद, जिनेन्द्र जैन, अक्षय अलया, राजीव जैन, अविनाश जैन, नरेन्द्र जैन, सनत, विजय जैन, सुधीर, आनंद जैन, नरेन्द्र सहित स्व्यंसेवकों की टीम संचालित कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular