Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम का औचक निरीक्षण: जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं परखीं, सुधार के दिए...

डीएम का औचक निरीक्षण: जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं परखीं, सुधार के दिए सख्त निर्देश

बरेली। जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और वहां की चिकित्सा सुविधाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल प्रशासन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
मरीजों से सीधे संवाद, स्वास्थ्य सेवाओं परखीं
निरीक्षण के दौरान डीएम रविंद्र कुमार अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और मरीजों से उनकी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि क्या उन्हें समय पर दवाएं मिल रही हैं, डॉक्टर उपलब्ध हैं या नहीं और सफाई व्यवस्था कैसी है? कई मरीजों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं, जिस पर डीएम ने तुरंत अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
अव्यवस्थाओं पर नाराजगी, अधिकारियों को चेतावनी
निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध रहें, डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर रहें और मरीजों को कोई दिक्कत न हो।
डीएम रविंद्र कुमार ने साफ कहा कि प्रशासन जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनी रहे और मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
प्रशासन की सख्ती से सुधरेंगी व्यवस्थाएं
डीएम के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उम्मीद है कि प्रशासन की सक्रियता से अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाये जा रहे है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular