Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeतहबरगंज (मिश्रीपुर) कोटेदार संजय मिश्रा पर डीएम की बड़ी कार्यवाही

तहबरगंज (मिश्रीपुर) कोटेदार संजय मिश्रा पर डीएम की बड़ी कार्यवाही

थाना रामचंद्र मिशन में 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

खाद्यान्न सत्यापन में 170 कुंतल राशन पाया गया कम

शाहजहांपुर -जनपद में राशन कोटेदारों के द्वारा राशन ब्लैक करने की खबरें लगातार प्रकाशित होने के बाद शाहजहांपुर जिला अधिकारी ने ब्लॉक भावल खेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिश्रीपुर के तहवरगंज उचित दर विक्रेता (कोटेदार) संजय मिश्रा पर बड़ी कार्यवाही की है सूत्रों की माने तो राशन कालाबाजारी की शिकायत 20 जून को व्हाट्सएप के माध्यम से की गई थी बताया गया था कि 20 जून से राशन वितरण होना था लेकिन कालाबाजारी के कारण तहवरगंज में राशन वितरण नहीं हो रहा है जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के निर्देश पर सदर पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार द्वारा मौके पर जाकर 20 जून को ही दोपहर में दुकान का निरीक्षण किया गया जहां दुकान बंद पाई गई और जब कोटेदार को बुलाकर दुकान खुलवाई गई और खाद्यान्न का सत्यापन हुआ तो लगभग 170 कुंतल राशन कम पाया गया जो ब्लैक कर दिया गया था वहीं जांच में जब राशन वितरण से संबंधित जानकारी कोटेदार से चाही गई तो सिर्फ एक राशन कार्ड धारक को राशन दिया गया था जो कोटेदार का सगा भतीजा था

इसके बाद सदर पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार द्वारा जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अनुमति के बाद थाना रामचंद्र मिशन में आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है पूर्ति निरीक्षक सदर संजय कुमार ने बताया कि स्टॉक निरीक्षण के दौरान लगभग 170 कुंतल राशन उचित दर विक्रेता द्वारा ब्लैक कर लिया गया था जिसकी शिकायत व्हाट्सएप पर प्राप्त हुई थी इस संबंध में थाना रामचंद्र मिशन में मुकदमा दर्ज कराया गया है सूत्रों की माने तो भावलखेड़ा ब्लॉक के कई उचित दर विक्रेताओं की शिकायत व्हाट्सएप पर की गई थी जिनकी जांच अभी जारी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular