हेतमापुर बाढ़ क्षेत्र का डीएम एसपी ने किया दौरा, दिये निर्देश

0
86

DM SP visited Hetmapur flood area, gave instructions

अवधनामा संवाददाता

सूरतगंज, बाराबंकी:(Suratganja Barabanki)  हेतमापुर स्थित सरयू (घाघरा) में जलस्तर घटना से बाढ़ का खतरा भांपते हुए सोमवार को जायजा लेने डीएम-एसपी खुद बाढ़ क्षेत्र हेतमापुर के तटबंध पर पहुंचे। उन्होंने नाव से पूरे क्षेत्र का मुआयना किया। बाढ़ पीड़ितों से अलर्ट रहने के लिए कहा और अन्य जानकारी हासिल की। यहां पर तैनात कर्मचारियों को हर समय सतर्क रहने की हिदायत दी।
दोपहर बाद जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के साथ हेतमापुर तटबंध पर पहुंचे। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी रामनगर राजीव कुमार शुक्ल व तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार से बाढ़ प्रभावित गांव की जानकारी हासिल की। इसके बाद पीएससी के स्टीमर व नाव से गांव का निरीक्षण भी किया। बाढ़ खंड अधिकारी शशिकांत को कटान से बचाव के लिए निर्देशित भी किया। तटबंध पर बसे लोगों ने बिजली की व्यवस्था, तिरपाल, सामग्री, भोजन, पेयजल, शौचालय को शीध्र उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किये जाने का निर्देशित किया। वहीं अधूरी सूची होने के चलते यहां के बाढ़ पीड़ितों ने राशन लेने से इंकार कर दिया है। राशन किटों का वितरण सुंदरनगर, कोडरी, ललपुरवा गांव के लोगों को होना था। लेकिन लेखपाल व कानूनगों की लापरवाही के चलते अधूरी सूची तैयारी की गई। जिसमें करीब 75 बाढ़ पीड़ितों के नाम सूची से गायब थे। अक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने राशन लेने से इंकार कर दिया। वहीं एसपी ने पीएससी व पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, नायाब तहसीलदार आकाश संत, बीडीओ कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here