Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiडीएम एसपी ने किया कारागार का औचक निरीक्षण

डीएम एसपी ने किया कारागार का औचक निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज एसपी के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण से कारागार परिसर में हड़कम्प मच गया।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार बुधवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ अचानक जिला कारागार पहुंच गए। डीएम के आते ही जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि डीएम ने कारागार परिसर में बैरको का जायजा लिया व जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता देखी। स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने पुरूष व महिला बन्दियों कैदियों से बातचीत भी की। हालांकि दोनों अधिकारियों के निरीक्षण में जिला कारागार परिसर में कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु या गतिविधि नही मिली। दोनों अफसरों के जाते ही कारागार प्रशासन ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular