Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarquee814 किमी लम्बाई में सम्पर्क मार्गों के निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण को...

814 किमी लम्बाई में सम्पर्क मार्गों के निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण को डी एम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

अब 150से अधिक आबादी के सभी गांवों तक बनेंगी पक्की सड़कें

कृपया लोक निर्माण विभाग का लोगो लगाएं

वित्तीय वर्ष 2025-26में सड़कों और पुलों के निर्माण, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 1543.54करोड रु की कार्ययोजना तैयार की है। विधायकों और जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर तैयार कार्य योजना को डी एम संजय चौहान ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को अग्रेतर कार्यवाही के लिए भेजा है। अब जिले में 150से अधिक आबादी की सभी बसावटों तक पक्के ग्रामीण मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों और सम्पर्क मार्गों की कुल प्रस्तावित लम्बाई 814किमी से अधिक है।

विकास भवन के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डी एम संजय चौहान,सी डी ओ सूरज पटेल और अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र, इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर के साथ प्रस्तावित कार्ययोजना को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को भेजी गई है।

प्रस्तावित कार्ययोजना

150से अधिक बसावटों वाले ग्रामीण सम्पर्क मार्ग, संख्या -215, लम्बाई -191किमी, निर्माण लागत -145.83करोड रू
ग्रामीण सम्पर्क मार्गों का पुननिर्माण, संख्या -22, लम्बाई 44.60किमी, निर्माण लागत -15.01करोड
मिसिंग लिंक ग्रामीण सम्पर्क मार्ग, संख्या -289, लम्बाई 367.31किमी, निर्माण लागत -265.26करोड
सड़कों का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण, संख्या -23, लम्बाई 125.81किमी, निर्माण लागत -873.56करोड
विशेष मरम्मत के कार्य, संख्या -73, लम्बाई -85.59किमी, निर्माण लागत -25.23करोड
ब्लैक स्पाट-21, निर्माण लागत -12.32करोड
लघु एवं दीर्घ सेतु-संख्या-91, निर्माण लागत -204.44करोड
भवन कार्ययोजना -7, निर्माण लागत 1.87करोड

कुल कार्यों की संख्या -741, निर्माण लागत -1543.5481करोड रू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular