निरीक्षण दौरान हरा चारा और ठंड से बचाव के लिए अलाव व तिरपाल, टीन सेट निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने ग्राम पंचायत पनवाड़ी की गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान डीएम ने गोवंशों के खानपान, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए अलाव व तिरपाल, टीन सेट निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने गोशाला के पंजीयन रजिस्टर को व्यवस्थित करने तथा गोबर का व्यवसायिक उपयोग कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
निरीक्षण दौरान डीएम ने निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने गोवंशों की नियमित देखरेख किए जाने के बावत संबन्धित कर्मचारी को निर्देशित करते हुए गोवंशों की ईयर टेगिग एवं भूसे की उपलब्धता के संबंध में जानकारी हासिल की। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा चारा व चोकर उपलब्ध है। डीएम ने गौशाला के चारो तरफ देखने के बाद व्यवस्थाओं को और बेहतर किए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गोवंशों की नियमित जांच की जाए और बीमार गोवंशों का समुचित उपचार किया जाए। डीएम ने गौशाला के एंट्री गेट, भूसा गोदाम व अन्य स्थानों पर व्यवस्थित तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के लिए निर्देश दिए गए। डीएम ने सर्दी के मौसम को देखते हुए गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए टीन सेट का निर्माण कार्य के अलावा गौशाला के चारो तरफ तिरपाल से ढके जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस मौके पर गौशाला के केयरटेकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





