Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम ने एसपी के साथ किया तटबंधों का निरीक्षण

डीएम ने एसपी के साथ किया तटबंधों का निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए होनी चाहिये भूसा चारा आदि की समुचित व्यवस्था-डीएम

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ रविवार को बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित लखनपार बैदौला तट बंध, तनेजवा तटबंध एवं पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान कट गए नकाही तट बंध का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बंधे ठीक पाए गए। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से बाढ़ के दौरान वितरित किए जाने वाले राहत सामग्री के टेंडर के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रकार के टेंडर हो गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ चौकिया के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जो सक्रिय हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए भूसा चारा आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। बाढ़ आने पर किसी प्रकार की समस्या न होने पाए इसके लिए पूर्व में ही सभी तैयारी कर ले।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उमाशंकर, उप जिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड आर के नेहरा एवं अन्य संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।
इसके पश्चात जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा बाणगंगा बैराज के जल स्तर को भी देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular