Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeडीएम ने किया पावनगर पर्यटन स्थल का निरीक्षण

डीएम ने किया पावनगर पर्यटन स्थल का निरीक्षण

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम गुरुवार को पावनागर पर्यटन स्थल पहुंचे जहां उन्होंने पावनगर स्थित मंदिर, सड़क, सरोवर , चिल्ड्रेन पार्क आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मंदिर की सफाई व्यवस्था, मंदिर के पास वाली सड़क के सौंदर्यीकरण आदि के लिए उप जिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी श्री लिंगम ने पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने  पर जोर दिया। डीएम ने पर्यटन स्थल पर अवस्थित सरोवर का निरीक्षण करते हुए लाइफ जैकेट की उपलब्धता व सरोवर की गहराई की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा की पर्यटकों की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। सुरक्षात्मक उपायों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी  उन्होंने पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पर्यटकों को पर्यटन स्थल के बारे में पर्याप्त सूचना प्रदान किए जाने के लिए संबंधित सूचना बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा, मंदिर के भंते गण आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular