मंगलवार का दिन नये साल में सबसे अधिक ठंडा रहा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचाव को जिला प्रशासन ने 108 स्थानों पर सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए है। जिले की चार तहसीलों में तेरह स्थानों पर रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। डी एम संजय चौहान ने एस डी एम प्रीति तिवारी के साथ देर शाम जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन, जिला अस्पताल और सब्जी मंडी में जल रहे अलावों का निरीक्षण किया और निराश्रितों को कम्बल भी वितरित किए।
निरीक्षण के दौरान डी एम ने रिक्शा चालकों और ई रिक्शा चालकों को ठंड से बचने के लिए सचेत किया और कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, सभी लोग रैन बसेरों में ही रात बिताएं। डी एम ने सभी उपजिलाधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को अलाव हेतु चिंहित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में सूखी लकड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।





