Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

ओपीडी, आईपीडी एवं बेड ऑक्यूपेंसी का लिया जायजा, ड्यू लिस्ट तैयार करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार का निरीक्षण कर वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी एवं आईपीडी व्यवस्थाओं को विस्तार से देखा तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध बेडों की संख्या तथा बेड ऑक्यूपेंसी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय से समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा भर्ती मरीजों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं ऐसी हों कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं के वितरण तथा उपचार व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, दवा उपलब्धता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को अनावश्यक असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित सीडीपीओ को निर्देशित किया कि क्षेत्रवार ड्यू लिस्ट तैयार की जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों से संबंधित सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि ड्यू लिस्ट के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंच बनाकर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular