Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम ने किया कम्बाइन धारकों के साथ बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

डीएम ने किया कम्बाइन धारकों के साथ बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर। कम्बाइन धारकों के साथ जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कम्बाइन मालिकों को निर्देश देते हुए कहा कि बिना रीपर के कम्बाइन न चलाये। कम्बाइन के साथ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे आग लगने पर तत्काल बुझाया जा सके। फायर सिलेन्डर की भी व्यवस्था रखे। साथ में 2 मजदूर अतिरिक्त रखे।
मशीन के नट बोल्ट को समय-समय पर चेक करते रहे।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश यादव, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular