डी एम संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु,श्रम बंधु , व्यापार बंधु और औद्योगिक सुरक्षा फोरम की संयुक्त बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्यायों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सभी उद्यमियों का श्रम विभाग में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के लिए सहायक श्रमायुक्त को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। डी एम ने सहायक श्रमायुक्त को श्रमिकों का पंजीकरण करने के साथ उन्हें श्रम विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक का संचालन जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के अधिकारी दिनेश चौरसिया ने किया।सी डी ओ,एल डी एम, जिला उद्यान अधिकारी , प्रभागीय वनाधिकारी आदि मौजूद रहे।





