Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homekhushinagarसौ एकड़ में प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय हब का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

सौ एकड़ में प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय हब का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

 

अवधनामा संवाददाता

बहुउद्देश्यीय हब का काम जल्द से जल्द शुरू कराने का डीएम ने दिया निर्देश
कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर तमकुहीराज के रजवटिया में लगभग सौ एकड़ के जमीन में बन रहे बहुउद्देश्यीय हब का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आस-पास जगहों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। साथ ही जल्द से जल्द काम शुरू कराने का निर्देश दिया।
बिहार सीमा से उक्त स्थल की दूरी के बारे में जाना। आस-पास की आबादी व पोखर तथा आस-पास की ड्रेन की स्थिति के बारे में भी समझा। इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी तथा उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण ने जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी दी। विदित हो के अंतर्राज्यीय सीमा पर बहुद्देशीय हब बनाये जाने की योजना से जनपद कुशीनगर आच्छादित है। इस संदर्भ में संभावित चयनित स्थल रजवटिया में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्यों की अभी हाल ही में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा भी की गई थी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
इन योजनाओं से लैस होगा बहुउद्देश्यीय हब
यूपी-बिहार सिमा के हाइवे पर तमकुहीराज के रजवटिया में लगभग 100 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस हब में फूड हब, कृषि मंडी, मॉल, पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, पुलिस चौकी, स्टेडियम, होटल, पार्क, स्वास्थ्य केंद, पार्किंग स्थल, स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, मॉडल स्कूल, कॉलेज व मनोरंजन की उच्चस्तरीय सुविधा यक्त पर्यटन व बहुउद्देशीय हब का निर्माण होगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
मैत्रेय प्रोजेक्ट का निरीक्षण, नाले में आ रहे गंदे पानी डाइवर्ट करने का निर्देश
कुशीनगर। पर्यटन विकास के दृष्टिगत मैत्रेय प्रोजेक्ट का निरीक्षण जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मैत्रेय प्रोजेक्ट स्थल, बुद्धा घाट, निर्माणाधीन फूड प्लाजा, पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बुद्धा घाट पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण को देखा। हिरण्यावती नदी के स्रोत व आसपास के नालों की स्थिति जानी। उन्होंने पानी में गंदगी को देखकर आस पास के नालों से आने वाले पानी के रास्ते को डाइवर्ट करने का निर्देश दिया जिससे  बुद्धा घाट के हिरण्यावती नदी में स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने  उपस्थित पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन से बात करते हुए मैत्रेय प्रोजेक्ट हेतु जमीन अधिग्रहण की स्थिति, सड़क, आने वाले पर्यटकों की संख्या, आस-पास अवस्थित दुकान, रेस्टोरेंट के बारे में जाना। जिलाधिकारी ने विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित परियोजना निर्माणाधीन फूड पार्क का निरीक्षण करते हुए निर्माण में कुछ आवश्यक तब्दीली करने को निर्देशित किया।
लक्ष्य के सापेक्ष हो धान की खरीददारी
कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज राजकीय धान क्रय केंद्र बरवा (कुशीनगर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने वजन मशीन, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र आदि का भी निरीक्षण किया। धान क्रय केंद्र पर उपस्थित किसान से धान क्रय की स्थिति जानी। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ (खाद्य एवं विपणन अधिकारी) विनय प्रताप सिंह से धान क्रय केंद्र का लक्ष्य, धान की किस्म, न्यूनतम समर्थन मूल्य इत्यादि की जानकारी ली तथा उन्हें जनपद के सभी धान क्रय केंद्र पर सभी बेसिक सुविधायें सुनिश्चित किये जाने को निर्देशित किया तथा धान क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही धान खरीद सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। विदित हो कि सरकार द्वारा निर्धारित धान खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹ 2040 प्रति कुंतल है।
पशुओं में बीमारी से बचाव लिए टीका जरूरी लगाए
कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कान्हा गो आश्रय स्थल हाटा का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में उपस्थित गोवंश की संख्या, चारे की स्थिति, निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, गोवंश की टैगिंग, लम्पी डिज़ीज़ से बचाव हेतु टीकाकरण की स्थिति आदि के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे व उपस्थित पशु चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि कान्हा गो आश्रय स्थल में पशुओं की संख्या 38 है, हर चारा बोया गया है, लम्पी टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने गोवंश को गुड़ व केला भी खिलाया तथा गोवंश के टैगिंग को स्कैन करवाकर आवश्यक विवरण को भी चेक किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular