विद्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां, जिलाधिकारी ने दिये सुधार के निर्देश
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय छिकहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान प्रधानाध्यापक से मध्यान्ह भोजन अलग स्थान पर बनाए जाने और कंपोजिट ग्रांट का व्यय नियमानुसार न किए जाने के सवाल पर कोई जवाब न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने विद्यालय की सफाई व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर व्यवस्था में सुधार लाए जाने के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने न ही कम्पोजिट ग्रान्ट का व्यय नियमानुसार किया और न ही उसके बिल बाउचर व अभिलेख सुव्यवस्थित पाये गये साथ ही मध्यान्ह भोजन किचन से अलग स्थल पर बनवाये जाने के कारण और डीएम ने जब किचन स्टोर की चाबी प्रधानाध्यापक से मांगी गई तो प्रधानाध्यापक ने न तो चाबी उपलब्ध कराई और न ही अलग स्थल पर खाना बनाये जाने का उचित कारण बताया गया, जिस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।
बच्चों के जूते, ड्रेस, स्वेटर व अन्य क्रय किये जाने के लिए प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को न तो प्रेरित किया और न ही उनसे सम्पर्क किया गया है। जिलाधिकारी ने विद्यालय में साफ सफाई के बावत जवाब मांगा, जिस पर प्रधानाध्यापक ने अवगत कराया गया कि कुछ शरारती तत्व यहां गंदगी फैलाते हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को विद्यालय की बाउंड्री पर कांच लगाये जाने के निर्देश भी दिये गये।
निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने कक्षों को भी देखा, जहां पर अव्यवथाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिये निर्देश दिए। स्मार्ट क्लास के निरीक्षण दौरान विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित न होने के कारण शीघ्र स्मार्ट क्लास संचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों में कम्पोजिट ग्रांट का व्यय विवरण व अन्य विवरण से संबंधित अभिलेख व बच्चों के ड्रेस, जूते, मोजे आदि के लिये एक सामूहिक पत्र जारी करते हुये समस्त व्यवस्थओं को दुरूस्त किया जाय।





