Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeडी एम एवं पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओ के साथ पीस कमेटी की...

डी एम एवं पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओ के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की

कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी संभल व पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा धर्मगुरुओं के साथ की गई पीस कमेटी की मीटिंग।

संभल अवधनामा कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद सम्भल डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा के सम्बन्ध में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता की गई तथा आगामी त्यौहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न किए जाने, त्यौहार पर किसी नई परंपरा के नहीं डाले जाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं साथ ही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं किए जाने के बारे में अवगत कराया गया तथा पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी महोदय सम्भल श्री आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी महोदय चन्दौसी श्री अनुज चौधरी, क्षेत्राधिकारी महोदय यातायात डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी महोदय बहजोई श्री आलोक सिद्धू, क्षेत्राधिकारी महोदय गुन्नौर श्री दीपक कुमार तथा प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular