Tuesday, February 17, 2026
spot_img
Homekhushinagarडीएम व एसपी ने अधिनस्थों के साथ खेली होली, रंग गुलाल लगाकर...

डीएम व एसपी ने अधिनस्थों के साथ खेली होली, रंग गुलाल लगाकर दी बधाई

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद बुधवार को पुलिस लाइन में होली उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के जवानों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ होली खेली। डीएम व एसपी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।

बता दें कि होली उत्सव के मौके पर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें डीएम व एसपी ने शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इसके साथ ही समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, अभिनव त्यागी, सीओ कसया कुंदन सिंह, थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश कर एवं अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान लोकगीत गायकों द्वारा फागुन गीत की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर समस्त थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular