Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeदीपावली पर्व जेल परिसर को रंगोली, पेंटिंग व दीपों से सजाया

दीपावली पर्व जेल परिसर को रंगोली, पेंटिंग व दीपों से सजाया

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। दीपावली का पर्व जिला कारागार में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कारागार में पुरुष बंदियों ने भाईचारे का संदेश देते हुए कारागार परिसर में एक से एक बढ़कर रंगोली बनाईं। कारागार में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा भी की गई।
कारागार प्रशासन ने जेल में परंपरागत ढंग से त्योहार मनाने की व्यवस्था की। साथ ही कारागार में दीपावली पर बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। बंदियों ने मिल-जुलकर दीपावली का त्यौहार मनाया। इस दौरान हिंदू व मुसलमान कैदियों ने साथ मिलकर कारागार परिसर को रंगोली, पेंटिंग, दीपों के साथ ही साज-सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया। विभिन तरह की पेंटिंग दीवारों पर बनायी गयी। जेल में भव्य सजावट की गई थी। सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए। इसके साथ ही कारागार परिसर में साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाकर बंदियों ने भारत स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। सभी ने एक साथ दीपावली पर आरती, पूजा कर जय श्रीराम का उद्घोष कर भाईचारे व सौहार्द की एक मिसाल क़ायम की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि दीपावली के अवसर पर कारागार में बंदियों ने भी हर्षाेल्लास के साथ दीपावली मनाई। हर बैरक में बंदियों ने रंगोली, पेंटिंग बनाई और रंगोली को दीपक की रोशनी से सजा कर लक्ष्मी गणेश की पूजा की, कारागार अफसरों और स्टाफ ने भी बंदियों के साथ पटाखे छोड़े, दीपावली पर कारागार को झालरों से सजाया गया, दीपक लगाए गए थे, इसके लिए सोमवार सुबह से बंदी लगे हुए थे, रंगोली भी सुंदर सुंदर सजाई गयी थी, जिसमें एक कैदी की तस्वीर आकर्षण का केंद्र थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया की मुस्लिम बंदियों द्वारा भी एक साथ दीपावली मनाया जाना हिंदू मुस्लिम बंदियों में गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता है, सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular