Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurपूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकन बांसी में मनाया गया दीपावली पर्व

पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकन बांसी में मनाया गया दीपावली पर्व

अवधनामा संवाददाता

बांसी (ललितपुर)। कस्बा के मजरा खिरकन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकन बांसी में दीपावली पर्व मनाया गया। छात्र- छात्राओं ने विद्यालय परिसर में रंगोली बनाकर दीपक और मोमबत्ती जलायी, फुलझड़ी चलाकर खुशियां मनायी। बच्चों को दीपावली मनाने की कथा और पटाखों चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गयी। ब्लाक जखौरा अंतर्गत कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकन बांसी में दीपावली पर्व मनाया गया। विद्यालय स्टाफ ने दीपावली पर भगवान राम के अयोध्या लौटने की कथा सुनाते हुए लक्ष्मी पूजन और स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही दीपावली पर पटाखे चलाते समय बरती जाने वाली अनेक सावधानियां की जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अनेक जगह आकर्षक सुन्दर रंगोली बनायी गयी। रंगोली पर दीपक सजाए गये और विद्यालय में हर जगह मोमबत्ती लगायी गई। शाम होते ही सभी दीपक और मोमबत्ती को छात्र-छात्राओं द्वारा जला दिया गया। बच्चों ने हाथों में फुलझड़ी जलायी इससे पूरे विद्यालय में रोशनी फैल गई दीपक और मोमबत्ती के आकर्षक प्रकाश से विद्यालय जगमगा उठा। इस दौरान बच्चों में दीपावली की मिठाई बांटी गई। इससे बच्चों का उत्साह और आनन्द देखते ही बन रहा था। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापक संकुल प्रभारी सीमा गोस्वामी, सहायक अध्यापिका अंजलि पिपला, रजनी पुलैया, शिवम मिश्रा सहित रसोइया मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular